नूंह। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पुन्हाना खंड के हथन गांव में 14 गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गोवंश को गोशाला में छोड़ दिया है।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम होडल रोड सिंगार एसडीवीएन स्कूल के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि गाड़ी में तस्कर गोवंश को नौगांवा राजस्थान ले जा रहे हैं। इसके बाद पुल के पास नाकाबंदी की गई, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।