फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-भुर्जा गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के भुर्जा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर के टायर से अंगीठी टूटने की छोटी-सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा पंचायत तक पहुंचने से पहले ही खून-खराबे में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


भुर्जा गांव निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जनवरी की रात उसका देवर भंवर सिंह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। अंधेरा और ट्रैक्टर की लाइट न होने के कारण टायर रास्ते में रखी अंगीठी से टकरा गया, जिससे वह टूट गई। देवर के गलती स्वीकार करने के बावजूद अनिल, राकेश और रोहित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद सुलझाने के लिए छह जनवरी को पंचायत तय हुई थी। कमलेश का आरोप है कि पंचायत में जाने के लिए घर से निकलते ही आरोपी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया। अनिल ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार किए, जबकि रेखा ने ईंट से पैर पर हमला किया। इस दौरान हर्षिता और कुशमवती भी घायल हो गईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गांव के बुधराम और बिजेंद्र ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। गंभीर चोटों के चलते कमलेश दिल्ली में इलाज जारी है। पीड़िता ने हमले का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने अनिल, राकेश, रोहित, कुमरपाल उर्फ कृष्ण, धर्म, रेखा, राजन और जगवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें