फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के लिए ::: महिला से मारपीट, गर्म पानी डालकर जलाया चेहरा

Sat, 26 Jul 2025 10:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई है। गर्म पानी डालने से चेहरा व अन्य जगह से शरीर झुलस गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुलंदशहर के पिला खनी गांव निवासी संध्या शर्मा अपने पति राजू शर्मा के साथ दादरी के रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में किराये पर रहती है। पति झूठे आरोप लगाकर शक करता है। इसे लेकर 21 जुलाई की रात पति ने गाली-गलौज कर मारपीट की और चेहरे पर गर्म पानी डाल दिया गया जिससे चेहरा व कई जगह से शरीर झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के बाद पीड़िता ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें