फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ के 12 घंटे के अंदर फिर से गो तस्करी की कोशिश, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांई गांव की ओर जा रही सड़क पर गाड़ी पलटने से गोवंश छोड़ भागे तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गांव गुरनावट में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ के 12 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि फिर से गो तस्करी की कोशिश की गई। नूंह पुलिस ने मंगलवार रात गो तस्करों के चंगुल से 9 गायों को मुक्त कराया और तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त किया। पुलिस के पहुंचने पर गो तस्कर भाग गए। पुलिस ने तीन गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सालाहेड़ी से टांई गांव के ओर जा रही सड़क पर एक गाड़ी पलट गई है। दिलसाद व इकलास निवासी सूड़ाका नूंह और खुसपूरी नगीना निवासी युनूस उसमें गायों को भरकर राजस्थान ले जा रहे थे। पलटी हुई गाड़ी को सीधी करवाने के लिए इकलास क्रेन लेने गया है। दिलसाद व युनूस गाड़ी के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी के पास खड़े आरोपी तस्कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी से 2 और गाड़ी के बाहर बंधी 7 गायों को मुक्त करवाया और उन्हें गौशाला भेजा। वहीं, गाड़ी को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोग अपराध को रोकने का लगातार कर रहे प्रयास

स्थानीय लोग समय-समय पर पंचायतें कर गो हत्या व तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसमें संलिप्त लोग उनके प्रयासों को विफल कर देते हैं। मंगलवार सुबह जहां तावडू थाना क्षेत्र के गांव गुरनावट में पुलिस और गो तस्करों की मुठभेड़ हुई और उसमें तीन गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं, मंगलवार रात फिर से एक घटना हुई, जिसमें पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 9 गायों को मुक्त करवाया।

कई बार हो चुका है आमने-सामने

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ आम हो गई है। 8 जनवरी 2025 को नूंह की चांदड़ाका चौकी की पुलिस पर गो तस्करों ने हमला कर दिया था, जिसमें एसपीओ सुरेंद्र और हेड कॉन्स्टेबल सतीश को चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने 20 से 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें 9 नामजद थे। वहीं, 16 जून 2024 को नूंह के फिरोजपुर झिरका के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गो तस्करों और गो रक्षा दल के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
मुठभेड़ के बाद भागे तस्करों की तलाश
मुठभेड़ के बाद मौके से भागे आडवाणी गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। ये लोग अंधेरे और आबादी का फायदा उठाकर भाग गए थे। वहीं, गोली लगने से घायल तीन गो तस्करों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। घायलों को अदालत में पेश कर 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन





वर्जन
गो हत्या व तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त लोग पूरे जिले की शांति को भंग करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपट रही है। मैं सामाजिक लोगों का आह्वान करता हूं वे इस अपराध को मेवात से खत्म करने में सहयोग दें ताकि जिले को बदनामी से बचाया जा सके।- पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें