- आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, तीन चोरी की बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुन्हाना सीआईए स्टाफ की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपियों ने हथियार के बल पर पुलिस की गाड़ी को ही लूटपाट की नीयत से रोक लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कट्टा सहित तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ बिछोर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिछोर पुलिस के मुताबिक सीआईए की टीम रात्रि गश्त के दौरान पुन्हाना से सुनहेड़ा बॉर्डर की ओर जा रही थी । जैसे ही पुलिस की टीम खेडला पुल के पास पहुंची तो हाथों में अवैध हथियार , सरिया व डंडा लिए हुए तीन युवकों ने पुलिस की गाड़ी को रुकवा लिया और पुलिस टीम पर कट्टा तानकर लूटपाट की धमकी देने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने जैसे की गाड़ी के अंदर की लाइट जलाई तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। तीनों आरोपियों की पहचान धर्मपाल निवासी रिबड हथीन, मनोज कुमार निवासी इस्लामाबाद पलवल व सचिन निवासी इस्लामाबाद पलवल के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से कट्टा, रौंद, सरिया, डंडा सहित तीन चोरी की बाइक बरामद की गई।
तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से एक को एक दिन की रिमांड व दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड के बाद तीसरे आरोपी को बुधवार को पेश किया जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। - जगबीर सिंह, बिछोर थाना प्रभारी