फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेब में दम तो जाम हुआ प्रीमियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में तीन साल में करीब 42 प्रतिशत बढ़ा अंग्रेजी शराब का सेवन
विज्ञापन

देसी शराब की बिक्री में 20.67 तो बीयर में देखी गई 25.53 प्रतिशत की वृद्धि
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों की लग्जरी लाइफ में महंगी शराब तेजी से शामिल हो रही है। तीन साल में जिले में अंग्रेजी शराब का सेवन करीब 42% तक बढ़ गया है। इसका बड़ा कारण लोगों की आर्थिक मजबूती मानी जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अंग्रेजी शराब की 34.69 लाख बोतलें बिकी थीं, जो 2026-27 की पहली तिमाही में बढ़कर 49.32 लाख पहुंच गईं। तीन साल में अंग्रेजी शराब की बोतलों की बिक्री में 14.63 लाख की वृद्धि हो चुकी है। हालांकि, अंग्रेजी की तुलना में देसी और बीयर की बिक्री में वृद्धि सामान्य है। 2024-25 की तुलना में देसी की बिक्री में 20.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2024-25 की पहली तिमाही में 54.06 लाख लीटर देसी शराब बिकी थी, जो तीन में 65.24 लाख लीटर तक पहुंची है। वहीं, बीयर की बिक्री में 25.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2024-25 की पहली तिमाही में बीयर की 1.72 करोड़ केन बिकी थीं, जो माैजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 2.15 करोड तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

खत्म हो रहे ग्रामीण क्षेत्र, बढ़ रहा शहरीकरण
जिले में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा लगभग विकसित हो चुके हैं। इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। इस कारण जिले में केवल 88 ग्राम पंचायतें बची हैं। अगले कुछ साल में उनकी संख्या भी कम हो जाएंगी। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट के कारण जेवर क्षेत्र भी तेजी से विकसित हो रहा है। वहां, आवासीय सोसाइटी, बड़े-बड़े उद्योग आ चुके हैं। दादरी में न्यू नोएडा बसाने की कार्रवाई चल रही है। बढ़ते शहरीकरण व घटते गांवों की वजह से अंग्रेजी शराब की खपत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कम कीमत के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में देसी की मांग ज्यादा होती है।
विज्ञापन


तीन साल की पहली तिमाही में शराब व बीयर की बिक्री
श्रेणी 2024-25 2025-26 2026-27
देसी।(लीटर) 54,06,766 62,13,618 65,24,369
अंग्रेजी(बोतल) 34,69,032 48,82,763 49,32,748
बीयर(केन) 1,72,02,973 2,15,08,274 2,15,95,324

हर साल बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब की बिक्री में वृद्धि अलग-अलग होती है। 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि सामान्य होती है। जिले में अंग्रेजी शराब की बिक्री में ज्यादा वृद्धि हुई है। शहरीकरण और लोगों की आर्थिक मजबूती के कारण ऐसा हो रहा है। शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की बिक्री अधिक होती है। एयरपोर्ट के कारण जेवर क्षेत्र में भी शहरीकरण बढ़ रहा है।
-सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें