फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच के मामले में पीएम से करेंगे मुलाकात : नरेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हाईकोर्ट बेंच मिशन के संस्थापक अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा ने कहा कि 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ में आगमन का कार्यक्रम है। इस दौरान अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच के मामले को उनके सामने रखेंगे। यदि इसके लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया तो अधिवक्ता सामाजिक और किसान संगठनों के साथ मिलकर विरोध जताएंगे। ऐसी स्थिति में पीएम के घेराव को भी वे बाध्य हो सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानकचंद सभागार में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा काफी समय से विचाराधीन है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जनता के दर्द से अवगत कराना है। इसलिए उनसे मिलने का समय मांगा जाएगा। उनसे मुलाकात कर दुनिया के सबसे महंगे न्याय से मुक्ति के लिए शीघ्र हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें