वित्तीय समावेशन कैंप में बैंक की योजनाओं की जानकारी देते अअधिकारी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : mrt
मेरठ। दौराला ब्लॉक के सिवाया ग्राम पंचायत में सोमवर को वित्तीय समावेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। केनरा बैंक प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, अंचल कार्यालय उप महाप्रबंधक सुबोध कुमार मालिक, क्षेत्रिय कार्यालय प्रमुख उप महाप्रबंधक वेंकट रामुलू, ग्राम पंचायत सिवाया प्रधान कीरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत भाराला प्रधान राजेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले बैंक के संस्थापक अम्माबल सुब्बाराव पई को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कैंप में उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खोलने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन के साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई। संवाद