फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और सरकार में महिलाओं की भूमिका बढ़ाएंगे : रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
5018 जगहों पर पीएम की मन की बात कार्यक्रम को नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए रविवार को भाजपा ने 5018 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया। नारायणा विहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ स्तरीय कार्यक्रम में मन की बात को सुना। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक उमंग बजाज के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि बताया जो संस्कार निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाने का काम करती हैं। हम समाज व सरकार में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाएंगे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना की वह स्मरणीय है। इसरो के 100वें रॉकेट की लांचिंग का साक्षी पूरा देश बना है और यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि भारत की ताकत को और हमारे संकल्पों का दर्शाता है। दुनिया में भारत की तारीफ एआई तकनीक उपयोग के लिए की जा रही है। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, करोलबाग जिला अध्यक्ष सुनील कक्कड़ भी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कीर्ति नगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें