फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक अभी और झेलना होगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक अभी और झेलना होगा जाम
विज्ञापन

-लिंक रोड के चौड़ीकरण पर सीईओ असहमत, हरियाली नष्ट होने की ज्यादा संभावना
-अब चिल्ला के सहारे काम चलाने की योजना
-तीन साल में बनकर तैयार होगा चिल्ला एलिवेटेड

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक लिंक रोड के चौड़ीकरण की योजना रोक दी गई है। अब चिल्ला एलिवेटेड रोड के सहारे वाहनों के दबाव को कम करने की कोशिश होगी। जबकि चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम पूरा होने में तीन साल लगेंगे। ऐसे में लिंक रोड पर अगले तीन साल तक वाहनों के दबाव के साथ-साथ जाम भी झेलना होगा।
दरअसल, प्राधिकरण की ओर से लिंक रोड को चौड़ा करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए कई विकल्पों पर मंथन किया गया था। योजना के तहत सेंट्रल वर्ज को पतला करने, दोनों साइड एक-एक लेन बनाने पर मंथन किया गया। इसके लिए कंसल्टेंट से ड्राइंग और डिजाइन भी मांगी गई। मोटो जीपी रेस के आयोजन के पहले से इस पर विचार किया जा रहा है। बताया गया था कि आयोजन के बाद इस पर काम शुरू होगा। लेकिन इसी बीच चिल्ला एलिवेटेड रोड का टेंडर निकाल दिया गया। लिहाजा अब पुरानी योजना पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुरानी योजना के तहत असंख्य पेड़ काटने पड़ते। ऐसे में इस रोड के किनारे हरियाली पर असर पड़ता। लिहाजा सीईओ ने इस योजना को सही नहीं बताया।

रोजाना दो लाख वाहनों का होता है आवागमन
लिंक रोड से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और शहर में आने के रास्तों पर रोजाना करीब दो लाख वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन बीच में सड़क की कनेक्टिविटी होने की वजह से कई बार बॉटल नेक की समस्या होती है और जाम लग जाता है। इससे निजात दिलाने के लिए सड़क को चौड़ा करने की योजना बनाई गई थी। इसका काम होने के बाद कुछ माह में दो लाख वाहनों को जाम से मुक्ति मिल जाती।
टेंडर में है तीन साल में काम पूरा करने का जिक्र
सेतु निगम की ओर से हाल ही में चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर में काम पूरे करने की मियाद 1095 दिन यानी तीन वर्ष रखी गई है। हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए दबाव बनाया जाएगा। लेकिन वास्तव में ऐसा लग नहीं रहा है क्योंकि अभी तक शासन की ओर से इसके लिए फंडिंग नहीं की गई है। टेंडर अभी-अभी ही निकाला गया है। इसमें यह भी देखना है कि कौन सी एजेंसी काम करने के लिए आगे आती है। बड़ी परियोजना के लिए बड़ी एजेंसी चाहिए, जो कि वर्तमान समय में काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


कोट्स- लिंक रोड के चौड़ीकरण की योजना से सड़कों के किनारे हरियाली काे काफी नुकसान होने की संभावना है। लिहाजा अभी इस योजना को रोक दिया गया है। अब कोशिश रहेगी कि चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए ताकि यहां वाहनों का दबाव कम हो सके।
लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें