फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिग्री पूरी करने से पहले मिलेगा नौकरी का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 जून को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल
विज्ञापन


-यूजी व पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी और पीएचडी धारक ले सकते हैं हिस्सा

-यूजी स्तर पर 6.25 लाख तो पीजी स्तर पर 7.75 लाख का सैलरी पैकेज मिलेगा
-पीएचडी स्तर पर 10 लाख के सैलरी पैकेज की होगी पेशकश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने से पहले नौकरी का ऑफर मिलेगा। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल अंतिम वर्ष के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व पीएचडी कर चुके व कर रहे विद्यार्थियों के लिए अगले सप्ताह ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। इस ड्राइव के लिए वार्षिक सैलरी पैकेज की घोषणा कर दी गई है। डाटा इंजीनियरिंग कंपनी इनोडाटा विद्यार्थियों को 6.2 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की सैलरी पैकेज की पेशकश करेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल आगामी 11 जून को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रहा है। इस ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए 08 जून तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया जाना जरूरी है। सेल से जुड़े अधिकारी के अनुसार इस ऑनलाइन ड्राइव में इंजीनियरिंग डाटा कंपनी इनोडाटा करीब 200 पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन करेगी। ऑनलाइन प्लेसमेंट सत्र होने के कारण विद्यार्थियों को कैंपस आने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में प्लेसमेंट जॉब मेला आयोजित किया गया था। अधिकारी के अनुसार कंपनी के समक्ष उपस्थित होने के लिए विद्यार्थियों के पास यह सुनहरा अवसर है। कंपनी स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को 6.25 लाख सलाना, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 7.75 लाख वार्षिक और पीएचडी स्तर के विद्यार्थियों को 10 लाख रुपये तक के सैलरी पैकेज की पेशकश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें