फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जिस भाषा में बोलेंगे, उसी में देंगे जवाब : संजय सिंह

विज्ञापन
नोएडा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
विज्ञापन
नोएडा। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस भाषा में बोलेंगे, उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘सुनो केजरीवाल’ कहकर संबोधित किया था, जो पूरी तरह से अमर्यादित है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल एक चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि गर्मी उतार देंगे, पटक देंगे, उल्टा लटका देंगे। क्या यह एक मुख्यमंत्री की भाषा है। आप कोई तानाशाह हैं। आप हिटलर हैं हिंदुस्तान के। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसी भाषा बोलेंगे तो ऐसी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। सही भाषा सिखाने के लिए ऐसी ही भाषा में जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को यूपी में जनता का समर्थन मिल रहा है और चुनाव में पार्टी अच्छा परिणाम लाएगी। प्रेसवार्ता में नोएडा प्रत्याशी पंकज अवाना और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें