फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: SI पति पर पत्नी ने लगाए महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग के आरोप, बोली- मेरे पास हैं इनके आपत्तिजनक फोटो

Sat, 04 Oct 2025 10:19 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

पति अक्सर महिला कांस्टेबल के साथ हल्द्वानी, मसूरी और हरिद्वार घूमने जाते हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है। दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी उसके पास मौजूद हैं। जिन्हें वह सबूत के तौर पर पेश कर सकती है। 
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पति पर महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बिसरख कोतलाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति नीरज सिंह का संबंध एक महिला कांस्टेबल से है। विरोध के बाद से उसे धमकी मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि उसे जून माह में पति के अफेयर का पता चला था। उसके बाद से पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पति धमकी देते हैं कि वह यूपी पुलिस से हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर कुछ कहा तो जान से खत्म कर देगा। 

पति अक्सर महिला कांस्टेबल के साथ हल्द्वानी, मसूरी और हरिद्वार घूमने जाते हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है। दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी उसके पास मौजूद हैं। जिन्हें वह सबूत के तौर पर पेश कर सकती है। दोनों मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं या गायब कर देंगे। इसलिए उसने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि उसके चरित्र का असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। पति और महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पति सेक्टर-24 कोतवाली में एसएसआई रह चुके हैं। इसी थाने में महिला कांस्टेबल भी रह चुकी है।
विज्ञापन

वहीं मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि प्रकरण से संबंधित उप निरीक्षक और महिला आरक्षी थाना सेक्टर-24 के अलग-अलग मामलों में पूर्व में निलंबित हुए थे। उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्तमान में भी निलंबित है। वर्तमान में दोनों अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। उपरोक्त आरोपों का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच की गई है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें