फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी ने लोगों को दिया केजरीवाल का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, भाजपा से नफरत नहीं करनी, सभी को मिलकर इन्हें पहचानना और हराना है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ईडी की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहली बार शनिवार दोपहर मीडिया के सामने आईं। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए संदेश को उन्होंने लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने देशवासियों को पहला संदेश भेजकर कहा है कि देश के अंदर और बाहर ढेरों शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर करना चाहती हैं। सभी को मिलकर इन्हें पहचानना और हराना है। उन्होंने माताओं-बहनों से कहा है कि ऐसी सलाखें नहीं, जो उन्हें अधिक दिन अंदर रख सकें। आप भरोसा रखें। वे जल्द बाहर आएंगे और एक हजार रुपये महीना देने का अपना वादा पूरा करेंगे। उन्होंने अपने पत्र में विशेष रूप से लिखा कि भाजपा वालों से भी नफरत नहीं करनी है। वे सब हमारे भाई-बहन हैं। वे अंदर रहें या बाहर हर पल देश के लिए सेवा करते करेंगे। उनकी जिंदगी का एक-एक कतरा देश के लिए है। उनका जन्म संघर्ष के लिए हुआ है। इससे यह गिरफ्तारी उन्हें अचंभित नहीं करती। उन्होंने किसी से नफरत नहीं करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी एक बार मंदिर जरूर जाएं और भगवान से उनके लिए आशीर्वाद मांगें। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं साथ हैं और यही उनकी ताकत है। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि उनके जेल जाने से समाजसेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें