फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट में पति के साथ युवती को देख भड़की पत्नी, मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फ्लैट में पति के साथ युवती को देख भड़की पत्नी, मारपीट का वीडियो वायरल
- गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू के फ्लैट में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
- विवाद के बाद दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन गौड़ सिटी-2 चौकी पहुंचे, किसी ने नहीं दी शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच फ्लैट पर हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन गौड़ सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-168 निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच एक मामले में कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन पति सुनवाई में नहीं पहुंचा। इसके बाद पत्नी पति के बारे में जानकारी करते हुए गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई। फ्लैट में महिला ने अपने पति को एक दूसरी युवती के साथ देख लिया। इस पर वह नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान आदि हटाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान युवक की पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को साथ देखकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों से मामले की जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें