फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता को जहर देकर मारने और शव फूंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में जहर देकर महिला की हत्या कर डीजल डाल कर फूंक दिए जाने की घटना सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस प्रकार की किसी सूचना से इन्कार कर रही है। वहीं मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली चंदौसी के गांव रुस्तमगढ़ उगिया निवासी उदय भान सिंह ने बताया कि उसकी बहन विरमावती का विवाह 20 वर्ष पहले थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुआ था। जो कि शराब का आदी है। शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता है। बुधवार को शाम के वक्त उसकी बहन मायके से अपनी ससुराल सराय सिकंदर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला को उसके पति व दो अन्य लोगों ने जंगल में ले जाकर बुरी तरह मारा पीटा और नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर जंगल में छुपा दिया। मायके पक्ष के लोगों को बिना सूचना दिए देररात श्मशान घाट में डीजल डालकर शव फूंक दिया। मायके पक्ष के लोगों ने देररात मौके पर पहुंच 112 पुलिस को मौके पर बुलाया। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्मशान घाट धर्मशाला में एक चिता जलती हुई दिखाई दे रही है। जिसके पास एक युवक रोता बिलखता सुनाई दे रहा है। पुलिस को आता देख वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए।
महिला के भाई उदयभान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायतीपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें