खस्ताहाल बस स्टैंड पार्ट-4
रोडवेज ने ग्रेटर नोएडा और रबूपुरा में बस स्टैंड बनाने के लिए मांगी थी जमीन
-पांच साल से परेशान हैं रोडवेज के अधिकारी, नहीं दिया जा रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक बस स्टैंड बनाने के लिए रोडवेज ने प्राधिकरण से जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। जमीन मिलने पर यात्रियों की सुविधा के लिए भवन बनाया जा सके। प्राधिकरणों ने इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। इन स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लोग भटकते रहते है।
ग्रेटर नोएडा का बस अड्डा कासना में मौजूद है। वहां पर यात्री नहीं पहुंचते है। शहर के यात्री बसें पकड़ने के लिए परी चौक पर जाते है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक के नजदीक अंसल मॉल के सामने बसें सवारियां लेती हैं। इसके अलावा शहर के किसी भी स्थान पर यात्री के लिए स्टैंड नहीं बनाए गए हैं। सड़क पर ही खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। बरसात, सर्दी और गर्मी में परेशान होते हैं। परी चौक के नजदीक बस स्टैंड बनाने के लिए स्थान देने के लिए प्राधिकरण को कई बार प्रस्ताव भेजा गया है। पांच साल से रोडवेज के अधिकारी प्रयासरत है।
वहीं नोएडा एयरपोर्ट तक लोगों के आने जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा मोहिया कराने के लिए बस स्टैंड के लिए जमीन मौहिया कराने का प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण को भेजा था। जमीन देने के लिए प्राधिकरण ने सहमति दी थी। लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं दी गई। जमीन नहीं मिलने पर ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक बस स्टैंड नहीं बनाया जा सका है।
ग्रेटर नोएडा में सिटी बस के रूप में इलेक्ट्रोनिक्स बसें चलाने के लिए प्राधिकरण ने योजना तैयार की हुई है। उसको लेकर बोर्ड में मंजूरी भी मिल चुकी है। योजना केवल फाइलों तक ही समिति है।
-ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन देने के लिए प्राधिकरणों को लिखा है। लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलने पर इन बस स्टैंडों को बनाया जाएगा।
अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो