नोएडा (संवाद)। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 27वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर की शूटर कंगना शर्मा यूथ कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कंगना ने 375/400 का बेहतरीन स्कोर हासिल किया। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक आयोजित हुई। सेक्टर-105 स्थित वेस्ट ईगल शूटिंग अकादमी के कोच गौरव चौधरी और डायरेक्टर पारुल मलिक ने बताया कि कंगना ने अपने मेहनत, समर्पण और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है।