नोएडा के सेक्टर-49 में पार्कों और ओपेन जिम की हालत खराब बनी हुई है। आरडब्ल्यूए की कई शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सांसद ने समस्या को लेकर प्राधिकरण सीईओ को पत्र लिखा है।
-सेक्टर 49 के पार्कों और ओपेन जिम का मामला, पार्कों की स्थिति बदहाल और जिम की मशीनें खराब
नोएडा। सेक्टर-49 के पार्कों व ओपेन जिम की स्थिति बहुत खराब है। आरोप है कि आरडब्ल्यूए की शिकायत पर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में आरडब्ल्यूए के अवगत कराने पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सीईओ नोएडा प्राधिकरण को इस संबंध में पत्र लिखा है।
सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया, ओपेन जिम की मशीनें भी खराब पड़ी हैं। पार्कों व ओपेन जिम का अनुरक्षण कार्य करने वाले ठेकेदार का कार्य भी पूरी तरह असंतोषजनक है। कुछ समय पूर्व उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। उन्होंने पार्कों की स्थिति और जिम की मशीनें ठीक करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।