फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनडीएमसी के 10 हजार कर्मियों ने किया श्रमदान

सार

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर एनडीएमसी ने सफाई अभियान चलाया। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान में आधुनिक तकनीक और विशेष टीमों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने नई दिल्ली क्षेत्र की सफाई में हिस्सा लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को एक दिन-एक घंटा-साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में एनडीएमसी के करीब 10,000 कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने नई दिल्ली क्षेत्र की सफाई में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और परिषद सदस्य सरिता तोमर ने कुशक नाला क्षेत्र और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सफाई की। इस मौके पर चंद्रा ने बताया कि अभियान के लिए 14 स्वच्छता सर्कल क्षेत्रों में 56 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का नेतृत्व जोनल नोडल और सब-नोडल अधिकारियों ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपर, प्रेशर जेटिंग मशीन और स्क्रबिंग मशीन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया गया। वहीं, चहल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने एनडीएमसी क्षेत्र के मंदिर मार्ग से किया था और आज उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें