फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां ने किया शादी से इंकार तो 4 वर्षीय बेटे का कर लिया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- ध्यानार्थ-
विज्ञापन

लखनऊ व अयोध्या के लिए उपयोगी।

- पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी युवक को लखनऊ से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की अमर कॉलोनी थाना इलाके में शादी से इंकार करने पर महिला के चार वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मात्र आठ घंटे में वारदात की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी युवक को लखनऊ, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी फूल विक्रेता आरोपी सुधाकर सिंह (24) को लखनऊ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सुहेलदेव एक्सप्रेस में बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था। उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 12 अक्तूबर को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी और एक लड़के के अपहरण की सूचना दी गई। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था जब आरोपी उसे ले गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि लड़के की मां लगभग एक साल से सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी सुधाकर सिंह के संपर्क में थी। आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। न मानने पर उसने उसके बेटे का अपहरण करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

घटना वाले दिन लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर करीब एक बजे उसने घर के पास आरोपी को देखा, लेकिन वह भाग गया। शाम करीब 4.30 बजे महिला ने अपने पति को बताया कि उनका बेटा लापता हो गया है और उसे शक है कि सुधाकर सिंह ने उसका अपहरण किया है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। श्रीनिवासपुरी चौकी प्रभारी रोशनलाल को लखनऊ भेजा गया। तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अमर कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रिजवान खान की टीम ने घटना के आठ घंटे के भीतर सुधाकर सिंह को लखनऊ में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


मां पर दबाव बनाने को किया बच्चे का अपहरण -
आरोपी ने कबूल किया कि उसने लड़के की मां पर शादी करने का दबाव बनाने के लिए उसका अपहरण किया था। वह बच्चे को अपने पैतृक गांव ले जा रहा था। दिलीगिरधर मिल्कीपुर थाना इनायत नगर, जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश निवासी सुधाकर सिंह अयोध्या में फूल बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें