नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में हुए 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब खुर्राट क्रिकेट टीम ने जीता। फाइनल में खुर्राट ने एस्टर क्रिकेट टीम को 88 रनों से हराया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए खुर्राट ने 20 ओवर में 240/4 रन बनाए। जवाब में एस्टर टीम 16.2 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। लखन सिंह मैन ऑफ द मैच बने, जबकि सत्याम सांगू को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमित नागर और सर्वश्रेष्ठ फील्डर सचिन भाटी रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने खिलाड़ियों को यूपीसीए जैसे प्लेटफार्मों का लाभ उठाने की सलाह दी। आयोजन समिति और शशिकांत शर्मा परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।