फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: इश्क सूर्यकांत से और शादी मौसेरे भाई से करने वाली थी खुशबू, लिव इन में रहा संग फिर भी पा न सका प्यार

Thu, 28 Nov 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

मूल रूप से बिहार की रहने वाली दसवीं पास खुशबू (27) और कासगंज निवासी सूर्यकांत शाक्य (22) की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और दोनों अपने-अपने घर से दिल्ली आ गए।
विज्ञापन
सूर्यकांत शाक्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने जब शादी करने से मना कर दिया तब युवक ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी युवक हत्या कर प्रेमिका का शव छिजारसी स्थित किराये के कमरे में छोड़कर भाग गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मूल रूप से बिहार की रहने वाली दसवीं पास खुशबू (27) और कासगंज निवासी सूर्यकांत शाक्य (22) की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और दोनों अपने-अपने घर से दिल्ली आ गए। युवती बिहार से दिल्ली अपनी बुआ के पास रहने चली आई। युवक भी नोएडा आ गया। दोनों ने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। पिछले दो महीने से दोनों सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में एक किराए का कमरा लिया और साथ में रहने लगे।

इसी दौरान युवती की शादी उनके घरवालों ने तय कर दी। युवती प्रेमी के साथ रहने के दौरान उस युवक से बातचीत करती थी जिससे उसकी शादी तय हुई थी। इससे सूर्यकांत नाराज रहता था और खुशबू को बातचीत करने से मना करता था। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवती अपने घर जाने के लिए जिद पर अड़ गई। तभी युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मकान मालिक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुबई में रहने वाले युवक से शादी हुई थी तय
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से बहुत प्यार करता था। अलग-अलग धर्म के होने के बाद भी बहुत अच्छी दोस्ती थी। कुछ समय पहले जब युवती की शादी उसके मौसेरे भाई से तय हुई। तब से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जिस युवक से युवती की शादी तय हुई है। वह दुबई में रहता है और वहीं नौकरी करता है। सूर्यकांत के सामने ही खुशबू दुबई फोन पर बात करती थी। इससे वह नाराज हो गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन

दूसरे धर्म की थी युवती
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे युवती के धर्म के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दिन बाद पता चला कि वो दूसरे धर्म की है। गहरी दोस्ती होने की वजह से युवक शादी करना चाहता था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें