फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत माता की जय से किया जीत का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर शहर में जगह-जगह हुई आतिशबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भारतीय टीम के आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर शहर खुशी से झूम उठा। मैच देख रहे लोगों ने तालियों से इस जीत का स्वागत किया। उनकी खुशी आतिशबाजी बनकर आसमान में चमकने लगे। जगह-जगह पटाखों की आवाज गूंजने लगी। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगने लगे।
रविवार को सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सेक्टर-34, 49, 50, 62, 93ए और 100 की सोसायटियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ मैच देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-34 स्थित वंडर्स क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी अन्वी (10) और एवा (11) ने भी कोच अमित कुमार के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। बाल भारती पब्लिक स्कूल की मनस्वी (12) ने कहा कि जब हरमनप्रीत दीदी ने कप उठाया तो लगा जैसे हमारी मेहनत भी रंग लाई। सेक्टर-49 की विभा त्रिपाठी ने कहा कि जब भारतीय टीम जीती तो लगा जैसे हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया हो। सेक्टर-21 स्टेडियम और 35 स्थित सनराइजर स्कूल में बालिकाओं ने तिरंगे के साथ जीत का जश्न मनाया।

कोट
हरमन दीदी की आंखों में चमक और टीम के जोश ने हमें जीत की सीख दी। अर्शिया पाल, अंडर-15 क्रिकेटर, नोएडा
भारत की जीत सिर्फ क्रिकेट, नहीं महिलाओं के आत्मविश्वास की भी है। अंशु नगर, अंडर-15 और अंडर-19, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें