फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही पर भड़के साप्ताहिक बाजार के वेंडर, कोतवाली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे कोतवाली पर मौजूद वेंडर।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित छिपरौली के पास साप्ताहिक बाजार में उगाही से त्रस्त वेंडरों ने एक्सप्रेसवे कोतवाली में प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि पीसीआर पर तैनात कर्मियों की मिलीभगत के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। नाराज वेंडरों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वेंडरों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हरदोई निवासी दबंग की अगुवाई में सेक्टर-168 स्थित साप्ताहिक बाजार में उगाही करते हैं। यहां जगह देने और दुकान लगवाने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। कोई बिजली के नाम पर तो कोई अन्य सुविधा के नाम पर रुपये वसूलता है। दुकानदारों के विरोध करने पर मारपीट की जाती है और बाजार से भगा दिया जाता है। आरोप है कि पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी भी उगाही करने वालों का साथ देते हैं। जिलेभर के साप्ताहिक बाजारों का यही हाल है। इसी के विरोध में बृहस्पतिवार को श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त के नेतृत्व में वेंडरों ने एक्सप्रेसवे कोतवाली पर प्रदर्शन किया। श्रमिक नेता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को ही परेशान करती है। पुलिस ने वेंडरों को आश्वासन दिया कि वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दें, कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वेंडरों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वेंडरों के साथ जो घटना हुई है, उसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें