फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय विरासत संस्थान 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर कार्यक्रम करेगा। संस्थान में व्याख्यान, कार्यशालाएं और ऑनलाइन संवाद शृंखला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आज सुबह 11 बजे संस्थान सभागार में कथक नृत्यांगना डॉ. शोवना नारायण कथक गति में विरासत समय और परंपरा की कथाएं विषय पर विशेष व्याख्यान देंगी। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार मंजुल सिंधु सरस्वती संस्कृति के नवीन साक्ष्य, राखीगढ़ी में उत्खनन विषय पर संबोधन देंगे। इसके अलावा पुरालेख, पुरालिपि व मुद्राशास्त्र विभाग की ओर से भारतीय विरासत संस्थान विरासत संवाद ऑनलाइन व्याख्यान शृंखला भी शुरू की जाएगी। इसका पहला व्याख्यान 18 अप्रैल को शाम 4 बजे डॉ. टी एस रविशंकर देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें