फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

नोएडा। फरवरी अभी समाप्त भी नहीं हुई है और दिन पर दिन गर्मी का एहसास बढ़ता जा रहा है। धूप इतनी तेज हो रही हैं कि लोग परेशान हो रहे हैं। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि हवाएं चलने से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण में भी कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में कभी एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज होता है और कभी येलो जोन में पहुंच जाता है। पिछले दो दिन से एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज हो रहा है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब नहीं रह रही है और कुछ सुधार हुआ है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नोएडा का एक्यूआई 215 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 210 दर्ज किया गया। फरवरी माह में वसंत ऋतु का आगमन शुरू होने वाला है ऐसे में हवाएं तेज हो जाएंगी और तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। वहीं, रविवार को अन्य सेक्टरों की अपेक्षा सेक्टर 62 की हवा बहुत साफ रही।
विज्ञापन



नोएडा के सेक्टरों का एक्यूआई



सेक्रट 125 - 240
सेक्टर 62 - 180

सेक्टर 1 - 222
सेक्टर 116 - 211

नॉलेज पार्क 3 - 186
नॉलेज पार्क 5 - 230


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें