फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार दिन मेंं 16 लाख से ज्यादा लोगों ने किया फूलों का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

-चार दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन, प्रदर्शनी में प्रवेश से पहले जाम ने किया परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में लगभग 16 लाख पहुंचे। रविवार को आखिरी दिन सबसे ज्यादा भीड़ रही।आसपास के शहरों से भी लोग पहुंचे और फूलों ने बनी खूबसूरत आकृतियों का दीदार किया। शाम के समय कवि सम्मेलन ने भी लोगों को खूब हंसाया।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित केदारनाथ मंदिर की थीम पर आधारित प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के फूलों से 29 से ज्यादा आकृतियां बनाई गई थीं। प्रदर्शनी की सुंदरता को निहारने के लिए पहले दिन से ही जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

इसमें नोएडा के अलावा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत अन्य स्थानों से लोग पहुंचे। बच्चों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रस्तुति दी। विधायक पंकज सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्राधिकरण की अव्यवस्था से दिनभर लगा जाम



प्रदर्शनी के कारण रविवार को देर शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। प्रदर्शनी के समापन दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे, वाहनों के अतिरिक्त दबाव और अव्यवस्था के कारण नोएडा एलिवेटेड रोड से इस्कॉन मंदिर के पास उतरने वाला मार्ग भी प्रभावित हो गया। सेक्टर 33ए से नोएडा डिपो को जाने वाली सड़क भी पूरी पैक हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि वाहनों के खड़े करने की जगह तक नहीं रही। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भी जाम का कारण बनीं। जगह नहीं मिलने पर वाहन चालकों ने नजदीकी सेक्टरों में भी गाड़ियां खड़ी कर दीं। ऐसे में अन्य वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी मार्ग को सुचारू नहीं करा सके। जाम में फंसे लोगों ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस अधिकारियों को टैग भी किया।
विज्ञापन



शंभू शिखर ने खूब लूटी वाहवाही
कवि सम्मेलन के दौरान हास्य-व्यंग्य रस के कवि शंभू शिखर ने अपनी कविताओं से सभी को दीवाना बना लिया। शंभू ने बीवी बनाम मोबाइल रचना से सभी को हंसाया। सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. अर्जुन शिशोदिया, कल्पना शुक्ला, अनिल अगवंशी और अर्चना द्विवेदी समेत अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से रात को यादगार बनाया। दर्शकों ने भी तालियों से अभिवादन किया। एक के बाद एक रचनाओं ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें