फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश और ओलों से बदला मौसम, प्रदूषण से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। आधी रात हुई बारिश और कई जगह ओले गिरने से मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान बिजली भी कड़की। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 से घटकर 128 पर पहुंच गया। इससे प्रदूषण से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर भी देखने को मिला। जिले में शनिवार रात 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सहित अगले पांच दिनों तक तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा। सुबह धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी का असर महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें