फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक बदला मौसम: कहीं हुई साल की पहली बर्फबारी, तो कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 24 Sep 2026 06:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/देहरादून/शिमला

सार

पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट ली है। जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम मौसम बदलने के साथ बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में भी 27 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्ट मानसून के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मौसम ने करवट बदली है। हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, यहां 26 सितंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी है। उधर, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार शाम बर्फबारी शुरू हुई। साथ ही जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 सितंबर तक बारिश की संभावना है, जिससे धान की कटाई प्रभावित हो सकती है। वीरवार को जम्मू में तेज बारिश और किश्तवाड़ में बर्फबारी भी हुई।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 सितंबर तक बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर में धान की कटाई प्रभावित हो सकती है। वीरवार को सुबह जम्मू शहर में दो घंटे तेज बारिश हुई। पुंछ और राजोरी में दोपहर को भी बारिश होती रही। उधर, किश्तवाड़ के पाडर में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सोनमर्ग में 6.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। गांदरबल में 2.5 मिमी बारिश हुई है। कश्मीर संभाग के शोपियां और बडगाम में भी वीरवार को बारिश हुई है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुला रहा और वाहनों की आवाजाही जारी है। 

जम्मू-कश्मीर में 3-5 अक्तूबर के बीच भी छाए रहेंगे बादल
उन्होंने बताया कि 25 और 26 सितंबर को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 27-28 सितंबर को बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में थोड़ी देर के लिए बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, तूफान और तेज हवा चलने की संभावना है। 29 और 30 सितंबर को कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। इसी तरह 1 और 2 अक्तूबर को मौसम सूखा रहेगा। 3 से 5 अक्तूबर के बीच आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड में सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम मौसम बदलने के साथ बर्फबारी हुई। सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी देखने को मिली। बर्फ गिरने के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया, जिससे यहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। पोस्ट मानसून के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर दिखाई देने लगा है। चक्रतीर्थ में हुई बर्फबारी को इस वर्ष की पहली बर्फबारी बताया जा रहा है। बुधवार शाम मौसम में बदलाव के बाद यहां बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ।

हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 27 सितंबर को मौसम के और सक्रिय होने के संकेत हैं। इस दिन कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दिन के विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

एल नीनो के कारण बर्फबारी में आ सकती है कमी 
निदेशक डॉ. अहमद ने बताया कि 27 और 28 सितंबर के बीच शाम पांच और छह बजे के बीच बारिश का दौर शुरू होगा जो लगभग दो- तीन घंटे जारी सकता है। बारिश से धान की फसल प्रभावित हो सकती लेकिन कश्मीर में सेब की खेती को कोई नुकसान नहीं होगा। एल नीनो का प्रदेश में असर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, सर्दी में इसका असर दिख सकता है। दिसंबर के आखिर और जनवरी की शुरुआत में एल नीनो के कारण बर्फबारी में कमी देखने को मिल सकती है। एल नीनो प्रशांत महासागर में सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म होने की एक प्राकृतिक जलवायु घटना है।
विज्ञापन

पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर मौसम की पहली बर्फबारी
पुंछ और राजौरी ज़िलों को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली एवं कश्मीर से जम्मू के बीच वैकल्पिक मार्ग ऐतिहासिक मुगल रोड पर वीरवार शाम को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जिससे जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ सर्दी का आरंभ हो गया है। जानकारी के अनुसार, आज शाम को जिले में अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच ऐतिहासिक मुगल रोड पर सबसे ऊंचे क्षेत्रों नीलीना टाप से पीर की गली तक मौसम की पहली बर्फबारी होने लगी। जिससे पीर गली के हरे भरे मैदान में बर्फ की सफेद चादर बिछने से बड़ा ही सुंदर नजारा बन गया है। जिससे मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों चेहरे खिल उठे और कई यात्री वाहनों से उतर कर बर्फबारी से बने सुंदर नजारों को मोबाइल में कैद करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें