- बारिश थमने के बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी, बच्चों-बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्णा एलीट होम्स के मुख्य गेट के पास सड़क पर बारिश के बाद जलभराव हो गया है। सड़क पर कई दिनों से पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़क से पानी की निकासी नहीं हुई है।
निवासियों ने बताया कि कृष्णा एलीट होम्स में 10 टावर हैं और करीब 500 परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने कुछ समय पहले गेट के बाहर बनी सड़क की मरम्मत करवाई थी, लेकिन इसके बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों को सड़क पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से रोजाना आने-जाने में दिक्कत बढ़ जाती है। सड़क के किनारे बनी नाली आए दिन जाम हो जाती है। इससे बारिश का पानी आगे नहीं निकल पाता और सड़क पर ही जमा हो जाता है।
लोगों ने कहा कि सड़क पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए, जिससे बारिश के बाद लोगों को पानी के बीच से होकर न गुजरना पड़े।
-
बारिश हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन सड़क पर पानी अभी भी जमा है। रोजाना आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। -मनोज नौटियाल
सड़क पर पानी भरा होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को पानी के बीच से निकलने में ज्यादा परेशानी होती है। -समीर मजूमदार
सड़क किनारे बनी नाली कई बार जाम हो जाती है, जिससे पानी नहीं निकल पाता है। बारिश के बाद नाली में जमा पानी की वजह से सड़क पर जलभराव रहता है। -अशोक कुमार
हर बार बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। पानी के बीच से होकर अपने घरों तक जाना पड़ता है। जल निकासी को बेहतर किया जाना चाहिए। -प्रताप सिंह
अशोक कुमार
अशोक कुमार
अशोक कुमार
अशोक कुमार