ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। गंगाजल सप्लाई बंद होने से पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। इसके चलते पंद्रह सौ से अधिक परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की इस समस्या को लेकर निवासियों ने हंगामा किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी सहित टेकजोन-4 की कई सोसाइटियों में शनिवार को पानी की आपूर्ति ठप होने से 1500 से अधिक परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
दोपहर से गंगाजल की सप्लाई बंद होने के कारण सोसाइटी की पानी की स्टोरेज टंकियां भी खाली हो गईं। सात घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सोसाइटी में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पानी नहीं मिलने से निवासियों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि शाम छह बजे पानी सोसाइटियों में पहुंच गया।
निवासी अभिषेक ने बताया कि दोपहर से ही सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बाधित है। शुरुआत में मेंटेनेंस टीम की ओर से दो घंटे में सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। धीरे-धीरे सोसाइटी की स्टोरेज टंकियां खाली हो गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पानी नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने, सफाई, नहाने और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में लंबे समय तक पानी की आपूर्ति बंद रहना सभी के लिए बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने गंगाजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या का समाधान कराने के साथ सोसाइटी में आपातकालीन आधार पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।