नगीना। सुल्तानपुर गांव में बारिश के कारण आधा दर्जन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सरपंच ने मौके का जायजा लेकर स्थानीय जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया ताकि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए सर्वे किया जा सके। सरपंच के पति लियाकत अली ने बताया कि गांव में मंशा बेगम, आस मोहम्मद, दीना, सहीद, अरशद के मकान गिर गए। इससे कई बच्चों और महिलाओं को चोट लगी है।
अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक परिवारों की बस्ती में पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित कासिम खान, सहीद अहमद, आस मोहम्मद ने बताया कि बीपीएल बस्ती में कई मकान गिर गए हैं। दीवारें ढह गई हैं जिससे काफी नुकसान हुआ है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि ग्राम सचिव से मकानों की जांच कराई जाएगी जिससे कि उन्हें राहत पहुंचाई जा सके।