फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग में पानी का रिसाव, लाखों की गाड़ियों में लग रही जंग

विज्ञापन
राजकुमार
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज-2 सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज-2 सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग में लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में लगे पाइप से लगातार पानी गिर रहा है। इससे गाड़ियां हर समय पानी में खड़ी रहती हैं। इससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लाखों की गाड़ियों भी जंग लग रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी और कचरे के कारण पार्किंग में बदबू फैल गई है। कई गाड़ियों में जंग लगने लगी है। इस समस्या को लेकर कई बार सोसाइटी के मैनेजर से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। इस संबंध में सोसाइटी मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से सोसाइटी के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि पार्किंग सुरक्षित और साफ-सुथरी बनी रहे।

पार्किंग में पानी भरने से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। -राजकुमार

पानी और कचरे की वजह से बदबू फैल गई है। पानी से गाडियों में जंग लगने लगी है। -अमरदीप चौधरी

मैंने कई बार मैनेजर से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -अनिकेत सिंहा

सोसाइटी की इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो और बढ़ जाएगी। -साहिल

राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें