फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निराला एस्टेट सोसाइटी के पिलर से रिस रहा पानी, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी के बेसमेंट में पिलर से पानी के रिसाव ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका आरोप है कि इससे पिलर कमजोर हो रहा है। बिल्डर प्रबंधन की ओर से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सोसाइटी में निवासी सौरभ ने बताया कि निराला स्टेट के फेज वन के बेसमेंट में करीब 84 पिलर से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जोकि लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पिलर से पानी निकलने के कारण उसकी मजबूती भी कमजोर हो रही है। जिसको लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निवासियों की सुरक्षा के साथ बिल्डर प्रबंधन लगातार खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। साथ ही, पानी निकलने के कारण बेसमेंट में भराव हो रहा है। जिससे लोगों को अपने वाहन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा वाहनों का भी नुकसान होता है। वहीं, निवासियों का आरोप है कि कई बार प्राधिकरण से भी स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें