फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह ड्रेन में पानी आने से किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। पिछले कई दिनों से नूंह ड्रेन में पानी नहीं आने की समस्या से किसान परेशान थे। अमर उजाला ने 13 अक्तूबर को इस बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। ड्रेन में पानी नहीं आने से नूंह के अलावा पुन्हाना क्षेत्र के किसानों की हजारों एकड़ जमीन खाली पड़ी थी।
विज्ञापन

इस ड्रेन में कई वर्षों से पानी की आपूर्ति की जाती रही है, लेकिन पिछले खरीफ के सीजन से समस्या हो रही थी। शुक्रवार को नूंह ड्रेन में प्रशासन ने पानी छोड़ा। इससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। हाजी अली मोहम्मद खेड़ला, वली मोहम्मद घासेड़ा, सत्ते, रविंद्र खेड़ली दोसा सहित अन्य किसानों ने बताया कि अमर उजाला ने उनकी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद ही अधिकारी समस्याओं पर संज्ञान लेते हैं।
उन्होंने बताया कि नूंह ड्रेन में लगातार पानी छोड़ने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सिंचाई नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को लगातार पानी उपलब्ध कराना चाहिए। जिले में पहले से ही संसाधनों का अभाव है दूसरी ओर सिंचाई के लिए पानी नहीं होने पर सभी को परेशानी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें