-नालियां कूड़े से चोक, कीचड़ और पानी के बीच आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के तिरथली गांव में नालियों की समय से सफाई नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित है। नालियां कूड़े से चोक होने के कारण पानी सड़कों और फुटपाथ पर बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन निकलने पर बच्चों की ड्रेस पर पानी और कीचड़ के छींटे पड़ जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं।
ग्रामीणों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभी आते हैं, लेकिन केवल खानापूर्ति कर फोटो खींचकर चले जाते हैं। पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
लोगों की बात-
वाहन निकलने से बच्चों की ड्रेस पर कीचड़ के दाग लग जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं। -राम प्रसाद
नालियां कूड़े से चोक होने के कारण पानी नहीं निकल पाता और सड़कों पर बहता है। -विजय सिंह
समस्या को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। -राम वीर सिंह
सफाई कर्मी कभी-कभी आते हैं और काम चलाऊ सफाई करके फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। -नईम
तिरथली में सफाइ नहीं होने से रोड पर बहता नाली का पानी । संवाद
तिरथली में सफाइ नहीं होने से रोड पर बहता नाली का पानी । संवाद
तिरथली में सफाइ नहीं होने से रोड पर बहता नाली का पानी । संवाद
तिरथली में सफाइ नहीं होने से रोड पर बहता नाली का पानी । संवाद