-27 सितंबर को जमा होंगे नामांकन, चार अक्टूबर को होगा चुनाव
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चार अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए शनिवार को सामुदायिक केंद्र में चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें संभावित प्रत्याशियों को पैनल सहित आमंत्रित कर नामांकन पत्र वितरित किए गए। बैठक की अध्यक्षता चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेश भाटी ने की। समिति ने प्रत्याशियों को चुनाव कार्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर को सामुदायिक केंद्र में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव की अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ब्यूरो