फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के बेसमेंट में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया है। लोगों का आरोप है कि एक्सपेंशन ज्वाइंट की वजह से हर समय यह जलभराव रहता है। लोगों को निकलने और गाड़ियां खड़ी करने में दिक्कत होती है। सोसाइटी में नेशनल बिल्डिंग कॉर्पोरेशन कंपनी (एनबीसीसी) ने काम पूरा नहीं कराया। इस वजह से यह दिक्कत है।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 2023 में बेसमेंट में 1700 मीटर क्षेत्र के एक्सपेंशन ज्वाइंट समेत बाउंड्रीवाल, फ्लोर व अन्य कार्य करने के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था लेकिन एनबीसीसी ने सिर्फ 110 मीटर क्षेत्र में एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम किया। उन्होंने बताया कि पानी के रिसाव से ऊपरी टावरों को भी खतरा है। इस संबंध में वे प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में एनबीसीसी के मुख्य महाप्रबंधक आदित्य पालीवाल को फोन और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया लेकिन उनका जवाब नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें