ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन शनिवार को सेक्टर 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। इसमें हाईस्कूल के 151 छात्रों में से 16 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे हुई, जिसमें कक्षा 12वीं के 284 छात्रों में से 16 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन छात्रों के अंक कम आए थे। उनको बोर्ड की ओर से एक मौका और दिया गया था। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई है। जल्द परीक्षा का परिणाम जारी होगा। ब्यूरो