फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी, महिलाओें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की कमी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नूंह। खंड के गांव बारोटा में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने नूंह के एसडीएम विजेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपा, जिससे उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पलवल जिले से आ रही रेनीवैल परियोजना से जिले को जोड़ने के बाद भी गांव में पानी की समस्या है। गांव के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पानी की बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक टैंकर की कीमत एक हजार से पंद्रह सौ रुपये के बीच है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी इस समस्या पर बार-बार प्रशासन को अवगत कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व अपनी इस समस्या को लेकर महिलाओं ने गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रकट कर चुकी है, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूनम, संतोष, रति, बिमला, सरोज, मेवा, सुशीला, चंद्रावती, इंद्रा व हरपाल, परमानंद, थावर सिंह, लक्ष्मण सरपंच, बोदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें