फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी संकट... बूंद बूंद को तरसे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनबीसीसी की ओर से बनाए गए बोरवेल भी सूखे
विज्ञापन

आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में निजी टैंकरों से हो रही सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में पानी का संकट गहराता जा रहा है। पानी की सप्लाई बाधित होने से 50 से अधिक टॉवर के लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि एनबीसीसी की ओर से बनाए गए बोरवेल सूख चुके हैं जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। घरेलू जरूरतों से लेकर पीने तक के पानी की किल्लत ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।
निवासियों ने बताया कि निजी टैकरों के भरोसे सोसाइटी में पानी की सप्लाई हो रही है। हालांकि, उससे भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। निवासियों का आरोप है कि एनबीसीसी, मेंटेनेंस एजेंसी और एओए तीनों ही संस्थाएं इस गंभीर समस्या पर पारदर्शिता नहीं बरत रही हैं। उनका कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद न तो कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया है। जब लोग हंगामा या विरोध करते हैं तो एक-दो पानी के टैंकर भेजकर मामला शांत करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि सोसाइटी को अब तक गंगा जल सप्लाई का कनेक्शन अथॉरिटी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। बोरवेल से निकाले जाने वाले पानी का गलत तरीके से डोमेस्टिक सप्लाई के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से वह भी रुक चुका है। उन्होंने मांग की है कि गंगा जल सप्लाई का कनेक्शन बहाल किया जाए। साथ ही पानी संकट पर पारदर्शी अपडेट देकर लोगों को गुमराह करना बंद किया जाए। एनबीसीसी और एओए समस्या के स्थाई समाधान के लिए टाइमलाइन और एक्शन प्लान सार्वजनिक करें।
विज्ञापन

निवासियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गंगा जल सप्लाई शुरू नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे सामूहिक रूप से प्राधिकरण, एनबीसीसी और जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि निवासियों को फ्लैट मिले हुए अभी मात्र एक वर्ष ही हुआ है लेकिन बुनियादी सुविधा पानी के लिए आज लोग तरस रहे हैं। इस पानी संकट ने न केवल निवासियों के दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। निवासियों ने बताया कि हमने लाखों रुपये देकर अपने घर खरीदे हैं ताकि हमें बुनियादी सुविधाएं मिलें लेकिन आज हम पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें