ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा जीएल बजाज कॉलेज में सोमवार को मेला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैभव सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वारा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट अंतिम वर्ष के छात्रों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में तमाम मौके उपलब्ध हैं। इसके अलावा पीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना, ईडीएलआई और डिजिटल सेवाओं के बारे में भी बताया गया। सहायक भविष्य निधि आयुक्त अरूण कुमार गौर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था। ब्यूरो