फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौवें दिन बाद भी पानी का संकट बरकरार

विज्ञापन
नोएडा गंदे पानी की शिकायत
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नौवें दिन भी पानी का संकट, बिन पानी बीता करवाचौथ, अब दिवाली की चिंता
- सेक्टर-116 में खारा पानी, सेक्टर-12 में कम दबाव से नहीं भर रहीं टंकियां
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में पानी की किल्लत नौवें दिन भी बरकरार है। कहीं कम दबाव से टंकियां नहीं भर रहीं तो कहीं पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करवाचौथ पर कई परिवार पानी की कमी से घरों की साफ-सफाई नहीं कर सके। अब दिवाली नजदीक होने से चिंता बढ़ गई है। सेक्टर-116 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि पानी का टीडीएस स्तर 2280 तक है। पानी खारा और बदबूदार होने की शिकायत करते हुए निवासियों ने नमूनों की जांच और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
सेक्टर-12 में पोरवा अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि करीब 45 साल पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था बढ़ती आबादी की जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है। सुबह और शाम एक घंटे से भी कम समय पानी आता है। कम दबाव से पानी भूमिगत टंकियों तक नहीं पहुंचता। उन्होंने पाइपलाइनों और वाल्व की जांच के साथ नया जलाशय बनाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-55 और 71 में भी परेशानी-
सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल के अनुसार, कई दिनों से मुश्किल से एक से डेढ़ घंटे पानी मिल रहा है। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए महासचिव संजय शुक्ला ने भी पानी की किल्लत की शिकायत की है। निवासियों को दिवाली से पहले राहत मिलने की उम्मीद है।

नोएडा गंदे पानी की शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें