फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्पेशल ओलंपिक्स भारत के नेशनल यूथ लीडरशिप समिट-2026 के तहत 10 से अधिक प्रतिनिधियों ने दौरा किया। फिलीपींस, मलयेशिया, भूटान, ऑस्ट्रेलिया और एशिया पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने स्कूल में खेलों के माध्यम से समावेश को बढ़ावा देने के प्रयासों को देखा। स्कूल के यूनिफाइड यूथ क्लब के विद्यार्थियों ने समावेशी खेल गतिविधियों, योग, गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजलि मलिक ने कहा कि समावेश केवल नीति नहीं, बल्कि शिक्षा का मूल है।