फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच, व्रत रख कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांच... वर्ल्ड कप फाइनल देखने सेक्टर-सोसाइटियों में एकसाथ जुटे लोग, गूंजा भारत-भारत
विज्ञापन


फोटो है

-
निशांत पटेल
नोएडा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते रविवार खेले गए भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान नोएडा में त्योहार जैसा माहौल दिखा। मन में भारत की जीत की कामना लिए उत्साही दर्शकों के लिए सोसाइटियों, सेक्टरों के पार्कों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीनें लगाईं गईं थीं। सुबह से ही नोएडा में भारत-भारत का जयघोष गूंजता सुनाई दिया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत की जीत की कामना करते नजर आए। वहीं, युवाओं और बुजुर्गों में भी भरपूर उत्साह देखने को मिला।

सेक्टर-36 के पार्क में ओपन स्क्रीन लगाई गई थी, जहां सुबह से ही बच्चे और युवा इकट्ठा होने लगे थे। स्थानीय निवासी अनीता सिंह ने बताया कि पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, ताकि बच्चे और परिवार एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकें। हर चौके-छक्के पर तालियां और जयकारों से पूरा पार्क गूंज उठा।
विज्ञापन


सेक्टर-26, सेक्टर-71, सेक्टर-110 और सेक्टर-122 की कई सोसाइटी के क्लबों में भी बड़ी स्क्रीनें लगाईं गईं थीं। सेक्टर-47, सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका पार्क, सेक्टर 133 स्थित जेपी विशटाउन, किंग्सटन पार्क 1, सेक्टर-137 स्थित इको सिटी सोसाइटी और सेक्टर-128 की आवासीय सोसाइटियों में भी लोगों ने सामूहिक रूप से मैच देखा। साथ ही मॉल में भी क्रिकेट का खुमार दिखा। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, स्पेक्ट्रम मॉल में बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


आस्था के साथ जीत की कामना-
उधर, देशवासियों ने भारत की जीत की कामना लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। श्रद्धालुओं ने हवन और आरती कर भारत की विजय की कामना की। कई सेक्टरों की महिलाओं ने व्रत भी रखा और टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें