फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट में डाला जा रहा सोसाइटियों का कूड़ा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर साइट सी की ग्रीन बेल्ट में डाला जा रहां कूडा ।  स्रोत  निवासी
विज्ञापन
- साइट-सी के उद्यमी और सोसाइटी निवासी परेशान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सुबह-शाम कूड़ा डालने का आरोप
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में ग्रीन बेल्ट की खाली जमीन पर कूड़ा डाले जाने से आसपास के लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों और उद्यमियों का आरोप है कि सोसाइटियों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार ग्रीन बेल्ट में डाल रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर साइट-सी में पांच से अधिक आवासीय सोसाइटी हैं। निवासियों के अनुसार, सोसाइटियों के पीछे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर मिट्टी खनन के कारण गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसी गड्ढे में सोसाइटियों के साथ आसपास के गांव और सेक्टरों का कूड़ा भी डाला जा रहा है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सुबह-शाम कूड़ा लाकर यहां गिराया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के पास कूड़ा डंप होने से वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ग्रीन बेल्ट से कूड़ा हटाने, डंपिंग तत्काल बंद कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें