फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद के दुकानदार को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर कला क्षेत्र में बुधवार को एडीओ एजी सुभाष चंद्र यादव ने कुल 6 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें पिपरा बोरिंग में दो दुकान, बूढ़ी बेलहर चार दुकान शामिल है। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर ब्रिकी रजिस्टर सहित स्टाक का सत्यापन किया।
विज्ञापन

जांच में बूढ़ी बेलहर स्थित यादव बीज भंडार पर बोर्ड पर रेट लिखा न होने के कारण दुकानदार को चेतावनी दी। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे ई-पॉस मशीन का उपयोग कर आधार कार्ड और खतौनी की जांच करते हुए निर्धारित मूल्य ही उर्वरक बेचे। दुकानदारों को बताया गया कि वितरण रजिस्टर को दैनिक रजिस्टर रूप से अद्यतन रखें और उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड बनाएं रखने के लिए भी कहा। एडीओ एजी सुभाष चंद्र यादव ने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी की यदि कोई भी विक्रेता के संबंध में किसान अगर शिकायत करता है और सक्ष्य मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें