अतिकुपोषित बच्चे की उपचार के दौरान मौत
चंदौसी। थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सर्वेश के अति कुपोषित डेढ़ वर्ष के बेटे सूर्यांश को यहां सीएचसी स्थित एनआरसी में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को घर पर उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग शाम करीब चार बजे उसे लेकर एनआरसी पहुंचे थे। डॉ. गौरी का कहना है कि बच्चे को बेहद गंभीर हालत में यहां लाया गया था, इसकी उपचार शुरू करने के कुछ समय बाद ही मौत हो गई। संवाद