रबूपुरा(संवाद)। फलैदा गांव में निजी आवास पर भट्टा पारसौल के आंदोलनकारी नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना प्राधिकरण ने किसान व मजदूरों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मनवीर तेवतिया ने कहा कि किसानों और मजदूरों के शोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया है। बैठक के दौरान आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। बैठक के दौरान त्रिलोक सिंह, राजवीर भाटी, जगदीश सिंह, रामवीर सोलंकी, गिरिराज भाटी, आनंद सिंह, चुन्नी सिंह, सतपाल सिंह, मुकेश सिंह, जीवन सिंह, रतन सिंह, करण सिंह ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।